Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

600 साल पुरानी है बडगाम में सोजनी बुनने की कला, अब वजूद पर संकट

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास गोटापोरा गांव में कुछ दिव्यांग कारीगरों का हुनर काबिले तारीफ है। ये कलाकार हाथ से कश्मीर के खास सामान बनाते हैं। वे उनमें बारीक कलाकृतियां और पैटर्न उकेरते हैं। इस ग्रुप को "स्पेशल हैंड्स ऑफ कश्मीर" भी कहा जाता है। पैदाइशी प्रतिभा उन्हें न सिर्फ आजीविका, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाती है।

बडगाम जिले की 70 फीसदी आबादी सोजनी बुनने के काम में जुटी है। कश्मीर की ये कला 600 साल पुरानी है, जिसे ये कारीगर आबाद रखे हुए हैं। इन कारीगरों के हुनर की तारीफ देश-विदेश में होती है। इस पारंपरिक कला की बदौलत उनकी आजीविका भी अच्छी चल रही है।

हालांकि अब बाजार में सस्ते उत्पादों की भरमार है। दूसरी ओर युवाओं में बुनाई को पेशा बनाने में रुचि नहीं है। इन वजहों से कश्मीर की खास सोजनी की कला का वजूद खतरे में पड़ता दिख रहा है।